Protests erupt outside Kasba Police station as 3 arrested in alleged Kolkata college gang rape
मकान खाली नहीं करने पर बल प्रयोग की चेतावनी
कोलकाता। नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को विश्व भारती विश्वविद्यालय की जमीन को कथित तौर पर कब्जा करने के मामले में एक बार फिर नोटिस दिया गया है। विश्व भारती प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में 15 दिनों के भीतर उन्हें मकान और जमीन खाली करने को कहा गया है। विश्वविद्यालय ने नोटिस में स्पष्ट कर दिया है कि इसका अनुपालन नहीं करने पर विश्वविद्यालय अपनी जमीन खाली कराने के लिए बल प्रयोग करने से भी पीछे नहीं हटेगा।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी विश्व भारती की ओर से अमर्त्य सेन को नोटिस जारी किया गया था जिसमें उन्हें जल्द से जल्द विश्वविद्यालय की जमीन खाली करने को कहा गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि जमीन उनकी है। जिलाधिकारी को सबकुछ पता है। वह जून महीने से पहले बीरभूम नहीं लौटेंगे। तब तक कानून व्यवस्था बनी रहनी चाहिए।
दरअसल, विश्वविद्यालय की ओर से अमर्त्य सेन के पिता को रहने के लिए लीज पर जमीन दी गई थी। उनके मरने के बाद नियमानुसार जमीन विश्वविद्यालय को लौटाई जानी चाहिए थी लेकिन अमर्त्य सेन ने दावा किया है कि जमीन उनकी है और नहीं लौटाएंगे।